बेरहमी से पिटाई के चलते सुमन के शरीर पर बने निशान।
- फोटो : Kaushambi
वैवाहिक समारोह में साफ-सफाई व बर्तन धुलने गई महिला को आयोजक के बेटे ने चोरी का इल्जाम लगाकर बेरहमी से पीटा। महिला को करंट लगाकर जबरन चोरी का जुल्म कुबूल कराया गया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। शनिवार को बेटी के साथ पुलिस ऑफिस पहुंची पीड़िता ने अपने शरीर के जख्म दिखाए तो पुलिस वालों का भी कलेजा कांप गया। एसपी के नहीं मिलने के कारण महिला दफ्तर में अपना प्रार्थना पत्र देकर लौट गई।
भरवारी के नेहरू नगर की रहने वाली सोनम देवी ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। मां सुमन देवी वैवाहिक आयोजन वाले घरों में झाड़ूू-पोछा व बर्तन धुलने का काम करती है। एक मई को मूरतगंज में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सुमन को बुलाया गया था। पांच मई तक सुमन ने वहीं रहकर झाड़ू-पोछा किया।