सिराथू विधानसभा इलाके में एक युवक ने भाजपा प्रत्याशी को मत देते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया है l वायरल वीडियो में वीवीपैट व ईवीएम की तस्वीर खींची गई है l पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है l
इंस्पेक्टर सैनी जेके शर्मा ने बताया कि सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ है l जिसमें एक व्यक्ति मतदान करते वक्त वीवीपैट एवं मशीन की फोटो खींचकर वायरल कर रहा है l
पीठासीन की तस्वीर पर कुलदीप कुमार नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज का छानबीन की जा रही है l वायरल वीडियो में वह भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के पक्ष में मतदान कर रहा है l अधिकारी यह नहीं बता पाए कि युवक कहां का रहने वाला है।