वीबी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जीते 16 पदक
प्रयागराज स्थित शंभूनाथ इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को हुई थी मंडलस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। प्रयागराज के झलवा स्थित शंभूनाथ इंजीनियरिंग कालेज में रविवार को मंडलीय स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विष्णु भगवान (वीबी) पब्लिक स्कूल काजीपुर के 16 छात्रों ने पदक हासिल किए। बुधवार को विद्यालय में इन मेधावियों का स्वागत किया गया।
शंभूनाथ इंजीनियरिंग कालेज (उत्थान) में रविवार को मंडलस्तरीय ताइक्वांडो का आयोजन किया गया था। इसमें विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर के सब जूनियर कैडेट, जूनियर और सीनियर कैटेगरी के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सीनियर कैटेगरी में शुभम यादव व सर्वेश त्रिपाठी, जूनियर में नीतीश यादव तथा नंदलाल यादव और सब जूनियर कटैगरी में देवेंद्र कुमार पाल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं चंद्रभान यादव, श्रेयांश मिश्र, आनंद सिंह, अंकित यादव ने रजत पदक तो शीश त्रिपाठी, मैश मुर्तजा, सोमेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, अनूप मिश्र, अंकुल यादव, आशीष यादव ने ताम्र पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। बुधवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक डॉ. केके तिवारी ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्रों से आए होनहार बच्चे जब आगे बढ़कर पदक जीतते हैं तो बहुत खुशी होती है। ताइक्वांडो प्रशिक्षक व पीटीआई नकुल के दिशा-निर्देशन को न केवल सराहा बल्कि अच्छे प्रशिक्षण के लिए उनको भी प्रोत्साहित भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला, राकेश मालवीय, आरपी ओझा, बलदाऊ पांडेय, रवींद्र उपाध्याय, सोमनाथ पांडेय, ब्रह्म प्रकाश समेत पूरा विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।