फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर ने महिला से किया दुष्कर्म, शिकायत

विज्ञापन
Usury raped woman, complains
विज्ञापन
सूदखोर ने महिला से किया दुष्कर्म, शिकायत
विज्ञापन

पति के इलाज के लिए महिला ने सूद पर लिया था डेढ़ लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता के साथ सूदखोर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने महिला के गले मे चाकू से हमला कर दिया। मामले की शिकायत महिला ने शुक्रवार को एसपी अभिनंदन से की है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसका पति बीमार रहता था। पति के इलाज के लिए उसने पड़ोस के एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिया था। महिला के मुताबिक सूदखोर पैसा देने के बाद से ही उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। इससे आजिज आकर महिला ने 92 हजार रुपयेसूदखोर को वापस भी कर दिए। आरोप है कि उसके बाद भी उसका शारीरिक शोषण बंद नहीं हुआ। 18 अक्तूबर को सूदखोर ने फिर से दुष्कर्म करना चाहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची यूपी-112 ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें