17 new positives including five soldiers of police line
- फोटो : KAUSHAMBI
पुलिस लाइन के पांच सिपाही समेत 17 नए पॉजिटिव
संक्रमितों की कुल संख्या पहुंची 1847, ठीक होने वाले हुए 1677, एक्टिव केस 146
फोटो नं-01
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पुलिस लाइन में संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे के दौरान जिले के अगल-अलग हिस्सों में रहने वाले 17 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पुलिस लाइन के पांच सिपाही भी शामिल हैं। इस तरह से पुलिस लाइन में संक्रमितों की संख्या बढक़र 20 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है।
संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार संदिग्धों की जांच कर रही हैं। शुक्रवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1428 संदिग्धों की कोविड जांच की गई। इसमें से 926 का एंटीजन टेस्ट हुआ। जबकि, 502 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेजा गया। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि 24 घंटे के दौरान विभिन्न माध्यमों से आई रिपोर्ट में 17 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पुलिस लाइन में तैनात पांच सिपाही भी शामिल हैं। जबकि 16 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। शुक्रवार को 17 नए पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1847 हो गई। इनमें से 1677 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट अभी भी 91 फीसदी के आसपास टिका हुआ है। जबकि कोविड अस्पतालों में भर्ती 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केसाें की संख्या 146 है।