फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता स्कूल चलाया तो जेल

Fri, 19 May 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
जिले में बगैर मान्यता के स्कूलों में कक्षाएं चलीं तो प्रबंधतंत्र व प्रधानाचार्य को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। शासन के संजीदा होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक ने बगैर मान्यता संचालित हो रहे स्कूलों के प्रबंधक को यह फरमान जारी कर दिया है। मान्यता वाले स्कूलों के संचालकों को निर्देशित किया है कि विद्यालय के मुख्य द्वारा पर मान्यता का स्तर, विषय व वर्ग अंकित कराना सुनिश्चित करें। डीआईओएस के अल्टीमेटम से बगैर मान्यता स्कूलों का संचालन करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन


   जिले में बगैर मान्यता के संचालित हो रहे माध्यमिक स्कूलों के संचालकों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने आड़े हाथों लिया है। उन्होंने साफ निर्देशित किया कि बगैर मान्यता के स्कूलों का संचालन मिलने पर प्रबंधक व प्रधानाचार्य को जेल की हवा खानी होगी। उन्होंने बताया कि ऐसे स्कूलों का निरीक्षण लगातार किया जाएगा। राजकीय, सहायक प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि वह अपनी मान्यता का स्तर, वर्ग, विषय आदि मुख्य द्वारा पर अंकित कराना सुनिश्चित करें। इससे अभिभावकों को प्रवेश दिलाने में कठिनाई नहीं होगी। हिदायत दी गई है कि शैक्षिक सत्र एक जुलाई से शुरू हो रहा है। स्कूलों में नए सत्र की शुरुआत होने से पहले सफाई और शौचालय व्यवस्था दुरुस्त कर लें। इसमें तनिक भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। डीआईओएस के अल्टीमेटम के बाद स्कूल संचालकों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें