Uncontrollable truck overturns in ditch, driver-helper injured
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के रोही बाईपास के पास रविवार रात डंपर के साइड से टक्कर मारने से अनियंत्रित हुआ ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व खलासी जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का भरवारी के निजी अस्पताल में इलाज कराया। सोमवार को दूसरे ट्रक से चावल को एफसीआई गोदाम भरवारी में पहुंचाया गया।
प्रयागराज के आलोपीबाग से रविवार रात एक ट्रक में 360 बोरी चावल लादकर उसे भरवारी स्थित एफसीआई गोदाम आ रहा था। ट्रक चालक नंद किशोर यादव ने बताया कि जैसे ही वह रोही बाईपास के समीप पहुंचा तभी ओवरटेक कर रहे डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में चालक व खलासी को चोटें आईं। घटना देख राहगीरों ने भरवारी पुलिस चौकी को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी चालक व खलासी का इलाज कराया।