फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर मारपीट, तोड़फोड मामले में 19 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के रामपुर मडूकी (फैजीपुर) गांव में रविवार दोपहर अधिवक्ता के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से नामजद आरोपी घर से भागे हुए हैं। तनाव के मद्देनजर पुलिस ने गांव में चौकसी बढ़ा दी है। बीट सिपाही को गांव में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रामपुर मडूकी (फैजीपुर) गांव निवासी मानिक चंद्र पाल अधिवक्ता है। वह जनपद न्यायालय में प्रेक्टिस करते है। मानिक चंद्र का गांव के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। पंचायत चुनाव के दौरान अधिवक्ता मानिक चंद्र पाल के विपक्षी अजय पाल के करीबी मानसिंह यादव की पत्नी प्रधान निर्वाचित हुए। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच खुन्नस बढ़ गई थी।
रविवार दोपहर विपक्षी ने लोगों के साथ मिलकर अधिवक्ता मानिक चंद्र पाल को बेरहमी से पीटा और घर पर जमकर हंगामा किया। मानिक चंद्र पाल की तहरीर पर पुलिस ने विपक्षी अजय पाल सहित उसके साथी ज्ञान सिंह, अखिलेश, सनीत, मानसिंह, मानसिंह यादव व धर्मेंद्र समेत 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की धर पकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें