फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की मौत

Thu, 11 Jul 2024 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की मौत
विज्ञापन

ससुराल से घर लौटते समय बृहस्पतिवार सुबह राजापुर में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कनैली। सरायअकिल इलाके के बाइक सवार दंपती को बुधवार सुबह राजापुर में बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथ रही पत्नी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को ट्रक समेत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सरायअकिल कोतवाली के मवई गांव निवासी राम अभिलाष सिंह उर्फ बबली (45) किसान थे। उनकी ससुराल चित्रकूट जनपद के राजापुर कोतवाली अंतर्गत देवरथा गांव में है। बुधवार को ससुराल में वैवाहिक आयोजन होने के कारण राम अभिलाष अपनी पत्नी गीता देवी (42) के साथ बाइक से ससुराल गए थे। पत्नी गीता ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह घर वापस लौटते समय राजापुर कस्बे में लूप लाइन चौराहे के पास अचानक उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, साथ रही पत्नी ट्रक की टक्कर लगने से छिटक कर दूर जा गिरी। हादसे देख जुटे स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक को कब्जे में लेकर पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल गीता का स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया। सूचना मिलते ही बदहवास परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रेलवे लाइन पर मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं
सिराथू। सैनी कोतवाली के अटसराय स्टेशन के समीप डीएफसी रेलवे लाइन पर बृहस्पतिवार सुबह एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को एकत्र कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें