फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराकर बना आग का गोला, ड्राइवर की मौत

Wed, 31 May 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

कटरी बालू घाट के समीप मंगलवार शाम अचानक अगला पहिया निकलने से बेकाबू ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बन गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरी बालू घाट के समीप मंगलवार शाम अचानक अगला पहिया निकलने से बेकाबू ट्रैक्टर बिजली के खंभे से टकराकर आग का गोला बन गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने विद्युत आपूर्ति बाधित कराते हुए फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


प्रयागराज जनपद के लालगोपालगंज निवासी शिवमूरत का बेटा जितेंद्र पटेल (22) ट्रैक्टर की ड्राइवरी कर परिवार का गुजारा करता था। मंगलवार को वह पश्चिमशरीरा कोतवाली के कटरी घाट से यमुना बालू लोड करने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। शाम को घाट से कुछ दूर पहले ही अचानक बाएं तरफ का अगला पहिया निकल जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। इस दौरान विद्युत आपूर्ति चालू होने के कारण ट्रैक्टर समेत वह करंट की चपेट में आ गया।

देखते ही देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन गया। हादसे में मौके पर ही चालक जितेंद्र की मौत हो गई। हादसा देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने विद्युत सप्लाई बाधित कराने के साथ ही फायर ब्रिगेड को बुला लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जवान बेटे के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें