फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार सगे भाइयों को कुचला, एक ही हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली के कादिलपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबिक दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली के मुस्तफाबाद निवासी रामलोचन का बेटा विजय साहू बृहस्पतिवार को अपने भाई पवन साहू के साथ ससुराल जाने के लिए बाइक से निकला था। रास्ते में पिपरी के कादिलपुर बाजार के समीप प्रयागराज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में जोरदार टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। उधर, हादसा देख जुटे स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो चालक कुछ दूरी पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पवन साहू (30) की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें