फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंबर तक चालू करा दिया जाए सयारा ओवर ब्रिज- डीएम

विज्ञापन
ultimatum . start the overbridge till december - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सयारा रेलवे ब्रिज को दिसंबर तक चालू कराने का अल्टीमेटम
विज्ञापन

डीएम ने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज, ट्रामा सेंटर व सर्किट हाउस का किया निरीक्षण
मंझनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को सयारा में बनाए जा रहे ओवर ब्रिज, सर्किट हाउस और कछुवा में बन रहे ट्रामा सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराने के साथ ही निर्माण सामग्री की जांच कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा कार्यदाई संस्था से हर हाल में दिसंबर तक ओवर ब्रिज चालू करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले सयारा में बनाए जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज पहुंचे। कार्यदाई संस्था सेतू निगम के अफसरों से गुणवत्ता पूर्ण कराने को कहा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिया कि गुणवत्ता की जांच सम्बंधित संस्थान से कराने के साथ ही थर्ड पार्टी से भी कराया जाए। दिसंबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के साथ ही एप्रोच मार्ग भी सही कराने के लिए निर्देश दिया। सयारा में ही बनाए जा रहे सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया गया। कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। एक्सईएन पीडब्लूडी को निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे मैटेरियल की जांच कराने के लिए निर्देश दिया। नरसिंहपुर कछुवा में बनाए जा रहे ट्रामा सेंटर के निर्माण में भी तेजी लाने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें