फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से डीजे सवार दो युवक झुलसे, सड़क के ऊपर झुल रहे थे तार

Fri, 28 Jun 2024 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

क्षेत्र के बैगवा निवासी राहुल (20) पुत्र पितई और नितिन (22) पुत्र नरेश मढ़ी डीजे लेकर क्षेत्र के कपरवारा गांव बधाई पूजा कराने के लिए जा रहे थे। रसूलपुर बड़गांव प्राथमिक स्कूल के पास लटक रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ जाने से झुलस गए। 
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे दोनों युवक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी क्षेत्र के गोपसहसा पावर हाउस के अंतर्गत रसूलपुर बड़गांव प्राथमिक स्कूल के पास बिजली तार की चपेट में आने से डीजे पर सवार दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। उनको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

क्षेत्र के बैगवा निवासी राहुल (20) पुत्र पितई और नितिन (22) पुत्र नरेश मढ़ी डीजे लेकर क्षेत्र के कपरवारा गांव बधाई पूजा कराने के लिए जा रहे थे। रसूलपुर बड़गांव प्राथमिक स्कूल के पास लटक रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ जाने से झुलस गए। दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। अवर अभियंता शंकर लाल का कहना है इस विषय की जानकारी अभी तक नहीं हुई है। जानकारी होने के बाद अगर तार ढीले हैं या नीचे हैं तुरंत इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें