फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कार सवार दो युवकों पर किशोरी के अपहरण का आरोप

Sun, 12 Jan 2025 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार शाम कार सवार दो युवक किशोरी को घर से अगवा कर ले गए। विरोध करने पर किशोरी की मां को पीटा गया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि छह जनवरी को उसकी 15 वर्षीय बेटी सैनी बाजार गई थी। शाम तक घर वापस न लौटने पर खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि पडोसी गांव का युवक किशोरी को बहलाकर ले गया है।
पुलिस से शिकायत करने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने बेटी को वापस बुलवाकर सुलह-समझौता करा दिया था। शुक्रवार शाम वह बेटी के साथ घर के बाहर अलाव के पास बैठी थी।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के ही दो युवक कार से आए और बेटी का मुंह दबाकर गाड़ी में बैठा ले गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शनिवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें