पूरामुफ्ती इलाके में रहने वाली सिपाही की पत्नी ने देवर और नंदोई पर दो अन्य की मदद से उसे अगवा कर चारपहिया वाहन के भीतर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई न होने पर उसने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से मामले की शिकायत की। डीएम ने सीओ चायल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। घटना के महीने भर बाद पुलिस ने अब दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बता दें कि पीड़िता का पति अमेठी जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़िता ने 10 दिसंबर को घटना को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।