फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के मॉनीटर सहित दो लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Two people corona infected including WHO monitor - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के दो लोग और संक्रमित पाए गए। दोनों ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों ने कोरोना के टीके की दोनों डोज ली है, उनमें संक्रमण बहुत अधिक नहीं असर कर रहा है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि सिराथू कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी राजेंद्र कुमार ब्लॉक में डब्ल्यूएचओ मॉनीटर के रूप में कार्यरत हैं। उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
इसके साथ ही जिले का एक छात्र इटावा में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहा है। वह भी संक्रमित पाया गया है। युवक ने भी खुद को इटावा में ही आइसोलेट कर लिया है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि छात्र पिछले दो महीने से जिले में नहीं आया है। बताया कि जिले में अब तक 4448 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4358 स्वस्थ भी हो गए हैं, जबकि 70 लोगों ने जान गंवाई है।
विज्ञापन

जिले में 19 केस एक्टिव हैं। इनमें से 18 होम आइसोलेट हैं। उन्होंने बताया कि जिले के अब तक नौ लाख 37 हजार 919 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। बृहस्पतिवार को 2 हजार 137 लोगों के सैंपल लिए गए।
वहीं 21 हजार 675 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। इनमें 15 से 17 वर्ष के 5758 तथा 18 वर्ष से अधिक के 3321 ने प्रथम डोज और 11 हजार 962 ने दूसरी डोज ली है। इसी तरह 634 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें