सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव की महिला ने पड़ोसी गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर अपनी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक जब वह आरोपी के परिवार वालों को उलाहना देने पहुंची तो उसे धमकी दी गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि कटैया गांव का एक युवक उसके गांव में आया करता था। उसने उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर 26 नवंबर को भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद जब इसकी जानकारी हुई तो वह युवक के घर पहुंची।
लेकिन आरोपी के परिवार वालों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गोपी, दिलीप, रामचंद्र व तिरसू के खिलाफ बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की।