फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में दो गुट भिड़े, मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव में रविवार शाम छेड़खानी को लेकर दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। छेड़खानी कर रहे युवक के समर्थन में पहुंचे लाठी-डंडे से लैस लोगों ने पीड़िता और उसकी मां को जमकर पीटा। बीचबचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीटा गया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। जख्मी मां-बेटी को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने काली माता मंदिर में बेटी के लिए मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद रविवार को गाजे-बाजे के साथ वह लोग पूजा के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम में गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी भी अपनी मां के साथ पहुंची थी। बताया जा रहा है कि पूजा के दौरान किशोरी के कंधे पर गांव के एक युवक ने हाथ रख दिया। यह देख कार्यक्रम में शामिल लोगों ने विरोध किया तो कहासुनी होने लगी।
इसकी जानकारी आरोपी युवक ने अपने साथियों को दी तो वह लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किशोरी व उसकी मां को भी बेरहमी से पीटा गया। मारपीट की घटना में किशोरी को गंभीर चोटें आईं हैं। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। घटना से गांव में तनाव है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बाबत सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें