कनैली सीएचसी में औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत करते सीएमओ डॉ केसी राय
- फोटो : KAUSHAMBI
सीएचसी कनैली में सोमवार को सीएमओ डॉ. केसी राय अचानक निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएमओ ने सबसे पहले मरीजों का हाल पूछा। इसके बाद स्टोर में दवाओं के स्टाक व रखरखाव के बारे में जानकारी ली। वह डॉक्टरों के केबिन में पहुंचे तो डॉ. रिचा शर्मा एवं डॉ. संजय गैरहाजिर मिले। नाराजगी जाहिर करते हुए गैरहाजिर डॉक्टरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया।
एक्स-रे वार्ड में डार्करूम सहायक गया प्रसाद व वार्ड ब्वॉय मोतीलाल गैरहाजिर मिले। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद स्टाफ नर्स रूम का मुआयना किया। बिना वर्दी काम कर रही स्टाफ नर्स प्रतिभा को देख सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाई। दोबारा वर्दी में रहने की हिदायत दी। सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में अब बड़े ऑपरेशन भी शुरू करें। जो भी सामान मुहैया नहीं है, उसके लिए पत्राचार करें। सीएमओ के निरीक्षण से अस्पताल के कर्मचारियों में अफरातफरी का माहौल रहा।