फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ: फतेहपुर के लिए खास बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Thu, 21 Dec 2023 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के टांडा रोड के पास बृहस्पतिवार दोपहर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली के टांडा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर के उमरा गेरिया निवासी आजाद (35) अपने पड़ोसी बउआ (28) और नग्गू (30) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की सुबह कड़ा धाम कोतवाली के अलीपुरजीता आया था। दोपहर में तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सैनी कोतवाली के टांडा मोड़ के समीप अजुहा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आजाद व बउवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, साथ रहा नग्गू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर समेत भाग निकला। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल नग्गू से मृतकों की पहचान कराते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी। जवान बेटों के मौत की मनहूस खबर सुनते ही परिजन बिलख पड़े। आननफानन बदहवास हालत में मृतकों के परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर आ गए। घायल नग्गू को एंबुलेंस से सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा ने बताया कि डंपर चालक हादसे के बाद भाग निकला था। अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें