फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
Truck collides with bike, youth dies, brother injured - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, भाई घायल
विज्ञापन

कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली के ननमई गांव के समीप सोमवार की रात हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के टीकरडीह बिसारा निवासी रामलाल का बेटा काजू (28) अपने भाई राजू के साथ सोमवार को बाइक से अजुहा गया था। वापस लौटते वक्त ननमई के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक को देख बाइक चला रहा काजू नियंत्रण खो बैठा। बाइक सवार कुछ समझ पाते कि तेज रफ्तार ट्रक उन्हें टक्कर मार दी। काजू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका भाई राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को दौड़ाकर चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही चालक समेत ट्रक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें