फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
लहना गांव के मृतक रमेशचंद्र की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोतवाली के लहना गांव में बुधवार सुबह एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक ने बीमारी से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लहना गांव का रमेशचंद्र (31) किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। कई महीने से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। रोजाना की तरह मंगलवार की रात घर के सभी लोग आंगन में सो गए। रमेश चंद्र कमरे के अंदर सोने चला गया। सुबह पांच बजे जब परिजन उठे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोड़ दिया। अंदर रमेश की लाश फंदे पर लटकती देख परिजनों की चीखें निकल गईं।
रोने-बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर रमेश ने आत्महत्या की है। उसके दो बेटे व तीन बेटियां हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सैनी के युवक की पुणे में मौत
सैनी कोतवाली के उंचरावा मजरा खड़गपुर गांव के रहने वाले अशोक कुमार का 28 वर्षीय बेटा राजकुमार पुणे में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं पर मंगलवार की सुबह संदिग्ध दशा में उसकी मौत हो गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार को परिजन युवक का शव लेने के लिए पुणे रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें