फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब को परिनिर्वाण दिवस दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Tribute paid to Babasaheb on Parinirvana Day - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को राजनीतिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें नमन किया। विभिन्न स्थानों पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ।
विज्ञापन

ओसा स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष संतोष गौतम की अगुवाई में बसपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब की बदौलत समाज के दबे-कुचलों को भी सम्मान के साथ जीने का मौका मिला है।
मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव की अगुवाई में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान भइया लाल पाल, इंद्रेश यादव, वेद प्रकाश पाल, भारत लोधी, लवलेश यादव, रामलखन भारतीय, राजेश सरोज, राजू यादव, अभिषेक यादव, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समर्थ किसान पार्टी के उदिहिन बुजुर्ग स्थित कार्यालय में पार्टी मुखिया एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान की ताकत ने देश के करोड़ों किसानों, मजदूरों और दलितों को समानता का अधिकार दिलाया। विधानसभा प्रत्याशी विजय शुक्ला ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद निर्मल, जवाहर लाल दिवाकर, हुबलाल गौतम, संतोष गौतम, राजन शुक्ला, रघुवीर निर्मल, रामू गौतम, घसीटे लाल, राजेश सरोज, शिव भवन गौतम आदि मौजूद रहे।
एबीवीपी ने मनाया सामाजिक समरसता दिवस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कस्बे के अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में बाबा साहेब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। चौकी इंचार्ज बृजेंद्र सिंह ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान परिषद के जिला संयोजक शैलेश अग्रहरि ने कहा कि युवा चाहे तो भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य मलखान सिंह, यशवंत सिंह, रिचा पांडेय, कवि अग्रहरि, अनुज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें