फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डर के साए में इलाज... जर्जर भवन में चल रहा अस्पताल

Sat, 20 Dec 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जर्जर पीएचसी के अंदर छत की ​बाहर दिखाई देती सरिया- संवाद
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरवा का जर्जर भवन मरीजों और कर्मचारियों दोनों के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। भवन की छत और दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। कई स्थानों पर प्लास्टर झड़ रहा है और दीवारों पर दरारें आ गई हैं। ऐसे में हमेशा बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। हालात ऐसे हैं कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के बैठने तक के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है।
विज्ञापन

पीएचसी में इन दिनों रोजाना 80 से 100 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं जबकि महिला चिकित्सालय में 50 से अधिक गर्भवती महिलाएं इलाज कराने आती हैं। इसके बावजूद भवन की मरम्मत या नवीनीकरण को लेकर जिम्मेदार अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जानकारी के अनुसार, तीन माह पहले सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की बाउंड्रीवाल और भवन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, इसके बाद इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
स्थानीय निवासी प्रभात कुमार, अनुज कुमार, मोतीलाल आदि ने बताया कि यदि जल्द मरम्मत या नवीनीकरण नहीं हुआ तो बरसात के मौसम में अस्पताल को बंद करना पड़ सकता है। सेवानिवृत्त शिक्षक बजरंगबली उपाध्याय ने बताया कि भवन की हालत देखकर लगता है कि वर्षों से इसकी रंगाई-पुताई तक नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए तत्काल प्रभाव से भवन की मरम्मत कराई जाए या वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन


पीएचसी का भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। इसके लिए पूर्व में तैनात चिकित्साधिकारी ने विभाग से पत्राचार किया था। इसके बाद निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों से भवन की मरम्मत के लिए मांग की गई। उम्मीद है कि जल्द ही जर्जर भवन की मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. मो. अहमर, केंद्र प्रभारी

जर्जर पीएचसी के अंदर छत की बाहर दिखाई देती सरिया- संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें