फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता से कोई समझौता नहीं : जिलाधिकारी

Sat, 20 Dec 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा व अन्य अ​धिकारी- प्रशा
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि नगर निकायों में संचालित सभी योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उदयन सभागार में अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकायों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना, 15वें वित्त आयोग, नगरीय पेयजल योजना, सीवरेज व जल निकासी योजना और वंदन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की निकायवार समीक्षा की। नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम में कुछ कार्य शुरू न होने पर उन्होंने एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ कराने और लापरवाह ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान करारी, भरवारी व अजुहा नगर निकायों की प्रगति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में तेजी लाने को कहा। उन्होंने मेंटेनेंस कार्य समयबद्ध तरीके से कराने, कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन साफ-सफाई की निगरानी करने और आमजन की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी योगेश कुमार, जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें