फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज एक हजार की खातिर विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के देवरी गांव में महज एक हजार रुपये कम मिलने से नाराज विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला के पति ने घर के खर्च के लिए बड़े भाई के खाते में पांच हजार भेजे थे। इसमें से एक हजार खेती के लिए रखकर जेठ ने विवाहिता को चार हजार दे दिए। एक हजार कम दिए जाने से महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवरी गांव का राम प्रसाद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी विनीता (40) बच्चों के साथ रहती थी। मंगलवार को रामप्रसाद ने घरेलू खर्च के लिए बड़े भाई के खाते में पांच हजार रुपये भेजे। बड़े भाई ने चार हजार रुपये विनीता को दे दिए और एक हजार खेती के काम के लिए अपने पास रख लिए।
यह बात विनीता को नागवार गुजरी। उसने एक हजार रुपये कई बार जेठ से मांगे, लेकिन उसने देने से मना कर दिया। इससे नाराज विनीता ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के अस्पताल में बुधवार सुबह विनीता ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। मामले की जानकारी पर पहुंची एसआरएन चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें