फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जीएसटी विभाग की छापामारी से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जीएसटी विभाग की छापामारी से नाराज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की अगुवाई में जिले के कारोबारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। व्यापारियों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए छापामारी बंद कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री रमेश अग्रहरि, जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी और युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम दफ्तर के पास खड़े होकर जीएसटी टीम के चेकिंग अभियान पर चर्चा की। पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी विभाग की छापामारी से व्यापारी सहमे हुए हैं। जीएसटी में पंजीकृत लाखों व्यापारी और सेवा प्रदाता समय पर बिक्री के अनुसार कर चुकाते हैं।
इसके बाद भी इस तरह की छापामारी हो रही है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। फिर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। व्यापारियों के हित को देखते हुए शासन-प्रशासन से यह कार्रवाई बंद कराने की मांग की। इस मौके पर अंशुल केसरवानी, प्रमोद कुमार साहू, विपिन केसरवानी, सुशील मोदनवाल, कैलाश चंद्र, सुधीर कुमार, राधेश्याम केसरवानी, राजेश अग्रहरि समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें