फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रुपये का लिया पानी का पाउच, 60 हजार की जंजीर छीन ले गए उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली के मूरतगंज बाजार में बुधवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पान-गुटखा बेचकर भरण-पोषण करने वाली महिला को 60 हजार का चूना लगा दिया। बाइक सवारों ने 10 का सिक्का देकर पानी का एक पाउच मांगा। पानी का पाउच देने के बाद महिला बाकी के बचे आठ रुपये गल्ले से निकालने लगी तभी बदमाश उसके गले से सोने की चेन छीन कर भाग निकले।
विज्ञापन

मूरतगंज बाजार में रहने वाली अनीता केसरवानी पत्नी हरिशंकर ने घर के बाहर ही पान, गुटखा, कोल्ड ड्रिंक की दुकान खोल रखी है। अनीता के मुताबिक , बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी दुकान पर पल्सर सवार दो युवक पहुंचे। उन लोगों ने पानी का एक पाउच मांगा। पानी की कीमत दो रुपये थी। युवकों ने उसे 10 रुपये का सिक्का दिया। पैसा लेने के बाद अनीता काउंटर के नीचे रखे गल्ले से फुटकर आठ रुपये वापस करने के लिए झुकी तभी तभी बाइक सवारों ने उसके गले में पड़ी सोने की चेन छीनी और लेकर भाग निकले।
अनीता के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर भरवारी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र भी आ गए। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली है। अनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चेन एक तोले वजनी थी। जिसकी कीमत उसने 60 हजार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें