फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी की पिटाई कर चढ़ावे के गहने-नकदी लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के किशुनपुर अंबारी गांव स्थित सिद्धपीठ मसुरिया माता मंदिर में सोमवार शाम दबंगों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पुजारी को मारपीट कर देवी के चढ़ावे वाले गहने व रुपये लूट ले गए। आरोप है कि मंदिर परिसर के दुकानदारों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुजारी ने थाने पहुंचकर दो नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कन्हैयालाल पुरवा मजरा किशुनपुर अंबारी गांव निवासी अभिषेक मिश्रा गांव स्थित सिद्धपीठ मसुरिया माता मंदिर के पुजारी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे गांव के दो सगे भाई अपने चार दोस्तों के साथ मंदिर पहुंच गए।
आरोपी देवी मां को पहनाए गए चढ़ावे के आभूषण जबरन उतारने लगे। जब उन्होंने प्रतिमा से आभूषण उतारने का विरोध किया तो सभी मिलकर लाठी डंडों से उन्हें पीटने लगे। चीखपुकार सुनकर जुटे मंदिर परिसर के दुकानदारों ने बीचबचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी गालीगलौज व मारपीट की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि दबंग मारपीट कर देवी प्रतिमा के आभूषण और नकदी लूट ले गए। पीड़ित पुजारी ने थाने पहुंचकर दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा का कहना कि आरोपी निशान में चढ़ाए जाने वाले बांस को जबरन लेकर जा रहे थे, विरोध करने पर पुजारी से मारपीट हुई है। लूटपाट का आरोप गलत है। आरोपियों का शांतिभंग में चालान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें