तीन युवकों के नदी में डूबने की सूचना पर खोजबीन करते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
कल जाना था चंडीगढ़, टिकट करा दिया था कैंसिल
कोखराज के बसावनपुर गांव के शुभम पाल (21) पुत्र आत्माराम, शशांक (20) पुत्र ब्रजेश पाल, अभिषेक (20) पुत्र धनुष, बम्हरौली गांव का आदित्य (20) पुत्र बीरेंद्र जायसवाल और पलटीपुर गांव का अभिषेक (20) पुत्र रामप्रकाश सभी शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे दो बाइकों पर सवार होकर शहजादपुर गांव में बने दुर्गाभाभी सेतु को पारकर पुल से करीब सौ मीटर दूर करेंटी घाट में नहाने लगे।
नहाते नहाते शुभम अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। साथी डूबता देख उसके पास रहे आदित्य और अभिषेक उसे बचाने लगे। तीनों एक दूसरे को बचाने के चक्कर में और गहरे पानी में चले गए डूब गए। शशांक और अभिषेक जब तक पहुंचते तब तक तीनों गहरे पानी में समा चुके थे।
दोनों की चीख पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस भी गोताखोरों की मदद से जाल डालकर खोजबीन की। सूचना पाकर एसडीएम सिराथू भी मौके पर पहुंच गए। डूबे युवकों में से शुभम चंडीगढ़ में कोई प्राइवेट काम करता था। उसका बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ जाने का टिकट था. लेकिन उसने टिकट कैंसिल कराकर शनिवार को टिकट कराया और शुक्रवार की हादसा हो गया। इसके पिता खेती किसानी करते हैं। वहीं आदित्य के पिता भी खेती किसानी के साथ साथ घर पर छोटी से किराना की दुकान चलाते हैं। जबकि अभिषेक के पिता रामप्रकाश गुलामीपुर में खाद बीज की दुकान चलाते हैं।