फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : कार से 44 किलो गांजा फतेहपुर ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा में मंगाई गई थी खेप

Mon, 10 Nov 2025 02:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

सैनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने धाता-सिराथू रोड पर बिना नंबर की वेन्यू कार की चेकिंग के दौरान 44 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी कीमत  11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सैनी में कार से गांजा सप्लाई करने जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने धाता-सिराथू रोड पर बिना नंबर की वेन्यू कार की चेकिंग के दौरान 44 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी कीमत  11 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा का एक तस्कर यहां गांजा देकर गया था। इसे खागा फतेहपुर में एक व्यक्ति को दिया जाना था।

विज्ञापन


आरोपी खागा जा रहे थे कि गाड़ी रोककर कुछ देर आराम करने लगे। इसी दौरान संदेह के आधार पुलिस ने जब चेकिंग की तो वह रंगे हाथ पकड़े गए। जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें निखिल मिश्रा पुत्र भैयालाल निवासी मऊ चित्रकूट, अनिल सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह कोपामऊ चित्रकूट और कल्लू पटेल पुत्र बिहारी लाल निवासी कर्वी चित्रकूट शामिल हैं।

पुलिस ने कार समेत गांजे को कब्जे में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें