फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भरवारी क्रॉसिंग पर जाम से कई ट्रेनें रुकीं

Mon, 10 Nov 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। रविवार दोपहर जाम के कारण नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित कई यात्री और मालगाड़ियां होम सिग्नल पर रोकनी पड़ीं।
विज्ञापन

क्रॉसिंग पर दोपहर 1:13 बजे से 2:00 बजे तक रेलवे फाटक खुला रहा और दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। जाम से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। इसी बीच नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं भुवनेश्वर-आनंद विहार साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन क्रॉसिंग पर पहुंच गईं लेकिन फाटक खुला होने के कारण गाड़ियां स्टेशन के होम सिग्नल पर रोकनी पड़ीं।
ट्रेनों के रुकने की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खत्म करवाकर फाटक बंद कराया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि भरवारी क्रॉसिंग पर जाम रोज की समस्या बन चुकी है लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें