फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छत गिरने से महिला समेत तीन घायल, बकरा मरा

Thu, 21 Aug 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अजुहा के वार्ड एक भौंतर जीटी रोड पर सोमवार की रात कच्ची छत गिर गई। हादसे में महिला उनकी बेटी और नातिन घायल हो गईं। मलबे में दबकर एक बकरे की मौत हो गई और कई बकरियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

घर में विद्या देवी बेटी काजल और नातिन वैष्णवी के साथ रहती हैं। रात में अचानक कच्ची छत गिर गई, इससे काजल और वैष्णवी मलबे में दबकर घायल हो गईं। दोनों को लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में एक बकरा मर गया जबकि अन्य कई बकरियां घायल हो गईं।
पीड़िता विद्या देवी के मुताबिक उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से तीन बार आवास के लिए आवेदन किया था। तीनों बार जांच के बाद आवेदन निरस्त कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब होने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें