फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भूमि विवाद में दंपती समेत तीन को बेरहमी से पीटा, एक गंभीर

Mon, 07 Oct 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
संदीपन घाट के मुजाहिदपुर गांव में पिटाई से घायल सीता देवी।
विज्ञापन
संदीपनघाट के मुजाहिदपुर गांव में रविवार सुबह भूमि विवाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना मेंं दंपती समेत तीन लोग जख्मी हो गए। इलाज के लिए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुजाहिदपुर गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि पड़ोसी से उसका भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर रविवार सुबह विपक्षी ने परिजनों संग मिल लाठी-डंडे से उस पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी सीता देवी व बहू ज्योति जायसवाल को भी बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से दंपती समेत तीनों लोग जख्मी हुए हैं।
ग्रामीणों के दखल देने पर आरोपी हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। प्राथमिक उपचार के लिए सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने ज्योति को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। पीड़ित ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

-
दीवार फांदकर किसान के घर से ढाई लाख रुपये, जेवर ले गए चोर
कोतवाली इलाके के गुवारा तैयबपुर गांव में दीवार फांदकर चोर एक किसान की गृहस्थी खंगाल ले गए। गुवारा तैयबपुर निवासी राजाराम ने बताया कि शनिवार रात रात को सभी गहरी नींद में थे। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने बक्से व आलमारी में रखे ढाई लाख रुपये, एक किलो चांदी व एक तोला सोने के जेवरात पार कर दिया। रविवार सुबह सेंध और घर के अंदर बिखरा सामान देख पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। शिकायत पर आई पुलिस मौका मुआयना करने के बाद तहरीर लेकर चली गई।

हादसे में साइकिल सवार किसान की मौत
क्षेत्र के मोंगरी कड़ा गांव में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मोंगरी कड़ा निवासी अल्हड़ (55) ने गांव के किनारे अपने खेत में परवल आदि सब्जी बो रखी थी।
रोजाना की तरह वह 8:30 बजे रात साइकिल से फसल की रखवाली करने जा रहे थे। जैसे वह धाता रोड पर पहुंचे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। घर के मुखिया अल्हड़ की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें