संदीपनघाट कोतवाली इलाके में एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने किशोरी के शरीर पर तेजाब फेंक कर जलाने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
संदीपनघाट कोतवाली इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को पड़ोसी युवक आने जाने के दौरान छेड़ता है। रविवार सुबह उसकी बेटी दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में युवक किशोरी से छेड़खानी करने लगा।
आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने शरीर पर तेजाब डालने की धमकी दी। धमकी से सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन उलाहना देने आरोपी के घर गए तो युवक मारपीट करने पर आमादा हो गया।
पीड़ित पिता ने थाने जाकर नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश करवरिया ने बताया कि दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। दोनों के बीच नल लगाने का विवाद विवाद है। पुलिस की जांच में तेजाब फेंककर जलाने की धमकी का आरोप गलत पाया गया है।