फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : मेडिकल स्टोर का शटर टेढ़ा कर अंदर घुसे तीन बच्चे, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 27 Sep 2023 03:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

घटना कड़ा थाना क्षेत्र के अलीपुरजीता की है, जहां असलम खां गांव में ही दवा की दुकान चलाते हैं। रविवार को वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात गांव के तीन शातिर बच्चे शटर को टेढ़ाकर के दुकान में दाखिल हो गए और चोरी की घटना को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी फुटेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी जिले में मेडिकल स्टोर की दुकान का शटर टेढ़ा कर घुसे तीन बच्चो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान के अंदर सामान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दुकानदार को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने चोरी कर रहे तीन शातिर बच्चो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। वहीं घटना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बच्चों की मां ने दुकानदार पर बच्चों को गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


घटना कड़ा थाना क्षेत्र के अलीपुरजीता की है, जहां असलम खां गांव में ही दवा की दुकान चलाते हैं। रविवार को वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात गांव के तीन शातिर बच्चे शटर को टेढ़ाकर के दुकान में दाखिल हो गए और चोरी की घटना को अंजाम देने लगे। पास पड़ोसियों ने दुकान के अंदर से आवाज आने पर मामले की जानकारी दुकानदार को दी।

सूचना पर पहुंचे दुकान संचालक ने जब शटर उठाया तो बच्चे पीछे के दरवाजे से भाग निकले। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संचालक ने तीनों बच्चो को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संचालक ने बताया कि आरोपियों की मां द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें