फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह कार्डधारकों को मिलेगा तीन बार राशन व दो मर्तबा तेल, नमक और चना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनुपर। जनपद के कार्डधारकों को मई माह में तीन बार मुफ्त का राशन मिलेगा। इतना ही नहीं दो बार राशन के साथ तेल, नमक व चना भी दिया जाएगा। राशन की दुकानों तक सामग्री पहुंच गई है। जल्द ही सरकारी सस्ते गल्ले के विक्रेताओं द्वारा वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री गरीब गल्याण योजना व एनएफएस के तहत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सरकार माह में दो बार मुफ्त में खाद्यान्न दे रही है। इसके अलावा एक बार तेल, नमक व चना भी दिया जाता है। डीएसओ अमित तिवारी ने बताया कि नेफेड की ओर से अप्रैल माह में तेल, नमक व चना की आपूर्ति नहीं की जा सकी थी। इस वजह से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले राशन का वितरण नहीं किया गया था। उसका वितरण छह मई से शुरू कराया जाएगा। इसमें प्रति यूनिट के हिसाब से पांच किलो चावल व गेहूं दिया जाएगा।
साथ ही एक लीटर रिफाइंड तेल, नमक व एक किलो चना मिलेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब गल्याण योजना व एनएफएस के तहत मई माह में मिलने वाले खाद्यान्न के साथ ही तेल, नमक व चना भी दिया जाएगा। बताया कि खाद्यान्न व अन्य सामग्री का वितरण सुबह छह बजे से शुरू होगा और रात्रि नौ बजे तक चलेगा। इसके लिए कोटेदारों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। ई-पॉस मशीन के जरिए राशन का वितरण होगा।
विज्ञापन

राशन मिलने में असुविधा हो तो इन नंबरों पर करें शिकायत
मंझनपुर । जिलापूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि खाद्य सामग्री के वितरण में यदि कोई उपभोक्ता शिकायत करे तो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मंझनपुर व चायल को मोबाइल नंबर 7355395814, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सिराथू मो. 7007172381, पूर्ति निरीक्षक चायल/नेवादा मो. 9451572412, पूर्ति निरीक्षक सरसवां मो. 9473957809, पूर्ति निरीक्षक कौशाम्बी मो. 9473525538 व पूर्ति निरीक्षक कड़ा मो. 9161131301 पर शिकायत करें। शिकायत की जांच कराकर गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें