फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोरों ने दो घरों से समेट ले गए नकदी-जेवर

Thu, 21 Aug 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के हकीमपुर गांव में मंगलवार की रात कुंडी तोड़कर चोर दो घरों से नकदी-गहने समेत करीब सात लाख का सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामियों को सुबह हुई। भुक्तभोगियों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दावा किया की चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

अनेठा गांव का मजरा हकीमपुर निवासी माता प्रसाद पुत्र स्व. बंशीलाल किसानी करते हैं। मंगलवार की रात खाने के बाद वह और उनके परिवार के सदस्य सो गए। माता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि देर रात पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर घुसे चोर आलमारी-बक्सों का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये समेत करीब पांच लाख कीमत का गहने चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोर पड़ोस की चंपाकली पत्नी रामचंद्र के घर सेंध लगाकर भीतर घुसे। घटना के दौरान चंपा देवी घर पर नहीं थी, वह रिश्तेदारी फतेहपुर गईं थीं। चोर उसके यहां से भी गहनों समेत लगभग दो लाख का सामान समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच कर भुक्तभोगियों और पड़ोसियों से पूछताछ की। पइंसा इंस्पेक्टर रोशनलाल ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-
मामूली विवाद में पड़ोसी ने की पिटाई

संदीपनघाट कोतवाली के बलकरनपुर गांव निवासी मोतीलाल पटेल ने बताया कि मंगलवार शाम उनके घर के सामने ईंट के टुकड़े पड़े थे। पूछताछ करने पर पड़ोसी घर से बाहर निकलकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी डंडे से पिटाई कर दी। मोती लाल घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। एसओ ने कहा तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें