फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : वाहन चेकिंग करने को लेकर विहिप और उड़न दस्ते के बीच जमकर नोकझोंक, हाथापाई तक आई नौबत

Sun, 05 May 2024 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

बजरंग दल के प्रांत प्रचारक का वाहन चेक करने पर कार्यकर्ता भड़क गए और वह उड़न दस्ते से भिड़ गए। विहिप और पुलिस टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई और स्थिति मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गई। सैनी कोतवाली चौराहे पर हो रहे इस मजमे को देखने के लिए काफी भीड़ भी जुट गई। 
विज्ञापन
सैनी में बजरंग दल और उड़न दस्ते में शामिल पुलिस के जवानों से जमकर नोकझोंक हो गई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनी चौराहे पर बजरंग दल और उड़न दस्ते में शामिल पुलिस टीम के बीच जमकर नोकझोंक हुई। स्थिति मारपीट और हाथापाई तक पहुंच गई। काफी देर तक हंगाम चलता रहा। दोनों पक्ष पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे। सूचना पाकर पहुंची पहुंए एसडीएम ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बजरंग दल के लोगों ने पुलिस टीम को देख लेने की धमकी ली, जिसको लेकर राजनीति तेज हो गई है।

विज्ञापन











लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग के लिए गठित उड़न दस्ते सैनी कोतवाली चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान बजरंग दल के प्रांत प्रचारक वहां पर वाहन से पहुंच गए। टीम ने उनको की भी गाड़ी रोक ली और चेकिंग कराने की बात कहने लगे। यह बात विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि प्रांत संयोजक की गाड़ी की किसी भी दशा में जांच नहीं होने की जाएगी, जबकि उड़नदस्ते में शामिल पुलिस के जवान गाड़ी की जांच किए बिना आगे नहीं जाने दे रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर नोकझोंक और हंगामा शुरू हो गया।










स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। सूचना पाकर पहुंचे उपजिलाधिकारी सैनी ने किसी तरह से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टीम में शामिल लोगों को देख लेने की दी धमकी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें