सभी प्रत्याशी अथवा उनके करीबी जमे रहे। एक-एक कर पर्चों की हुई जांच में पूर्व कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ ही नामांकन के दिन सीओ सिटी द्वारा बदसलूकी करने से सुर्खियों में आए निर्दलीय प्रत्याशी छेद्दू समेत आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व कबीन मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ ही उनके बेटे पुष्पेंद्र सरोज ने भी पर्चा दाखिल किया था।
जांच के दौरान पुष्पेंद्र सरोज का नामांकन पत्र मुख्य प्रत्याशी के रूप में स्वीकृत किए जाने के कारण इंद्रजीत सरोज का पर्चा खारिज किया गया है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी मुन्ना लाल, श्यामजी, छेद्दू, मटरू, साकेत कुमार व भैंरो प्रसाद ने नामांकन पत्र प्रारूप 26 पर दिए गए शपथ पत्र को रिक्त छोड़ दिया था। साथ ही शपथ पत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर हस्ताक्षर भी नहीं किया था। इस कारण इन सभी का पर्चा निरस्त कर दिया गया। वहीं, निर्दलीय पुष्पेंद्र सिंह के शपथ पत्र में खामियों के साथ ही किसी भी प्रस्तावक द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जाने के कारण पर्चा निरस्त कर दिया गया।
फिलहाल ये बचे मैदान में
पुष्पेंद्र सरोज--सपा गठबंधन
विनोद सोनकर--भाजपा
शुभनारायण--बसपा
नरेंद्र कुमार-अपना दल कमेरावाद
रामआसरे-मानवता वादी समाज पार्टी
रामेश्वर प्रसाद--भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
पुष्पेंद्र कुमार--निर्दलीय
प्रदीप कुमार--निर्दलीय
राजेंद्र सोनकर--निर्दलीय
शैलेंद्र--निर्दलीय
संजय कुमार--निर्दलीय