फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंध काट कर नकदी-गहना समेत एक लाख की चोरी

Mon, 10 Jun 2024 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंध काट कर नकदी-गहना समेत एक लाख की चोरी
विज्ञापन

- संदीपनघाट कोतवाली के पैगंबरपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे की काॅलोनी में हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

चायल। संदीपनघाट कोतवाली के पैगंबरपुर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर की काॅलोनी में रविवार की रात चोरों ने सेंध काट कर नकदी समेत एक लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह जानकारी पाकर पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस दी है।
विज्ञापन


शांति देवी पैगंबरपुर गांव स्थित एक भट्ठे पर परिजनों के साथ रह कर ईंट पथाई का काम करती है। शांति के मुताबिक रोजाना की तरह रविवार की रात भी वह परिजनों के साथ मजदूर काॅलोनी के बाहर सो रही थी। आधी रात को चोर काॅलोनी की दीवार में सेंध काट कर भीतर घुस गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ कर पांच हजार नकदी, सोने का मंगलसूत्र और चांदी के जेवरात समेत करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह दीवार में कटी सेंध और कमरे में बिखरा सामान देख वह आवाक रह गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें