फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Wed, 25 Aug 2021 05:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

परिजनों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर वह खाना खाने के बाद घर से निकला। करीब तीन बजे छेद्दू के ट्यूबबेल के पास बाग में एक आम के पेड़ पर उसकी लाश लटकती मिली। पेड़ पर शव लटकने की खबर सुनकर मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging on the tree - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के आजादनगर मोहल्ले के एक युवक ने मंगलवार को बगीचे में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद लोगों ने युवक की फांसी पर लटकती लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आजाद नगर मोहल निवासी रईस कुरैशी का बेटा अब्दुल नबी उर्फ तौफीक कुरैशी (20) ट्रक पर खलासी का काम करता था। वह नशे का लती था।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर वह खाना खाने के बाद घर से निकला। करीब तीन बजे छेद्दू के ट्यूबबेल के पास बाग में एक आम के पेड़ पर उसकी लाश लटकती मिली। पेड़ पर शव लटकने की खबर सुनकर मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। अब्दुल नबी घर से बहन का दुपट्टा लेकर गया था। इसी दुपट्टे के सहारे उसकी लाश लटक रही थी। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया है ? फिलहाल परिजन इस बाबत कुछ नहीं बता पा रहे हैं। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच हुआ है। सूचना पर सीओ सदर डॉ. केजी सिंह कोतवाल और अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ससुर खदेरी नदी में मिली युवक की लाश, शिनाख्त नहीं
सरायअकिल के बैरगांव स्थित ससुर खदेरी नदी में मंगलवार शाम एक युवक का शव प्लास्टिक की बोरी में लिपटा हुआ मिला। शव करीब एक सप्ताह पुराना है। झड़ियों में फंसे शव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को नदी में ठिकाने लगाने की आशंका व्यक्त की है। जबकि, पुलिस का कहना है कि शव को नदी में प्रवाहित किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्रामीणों ने बैरगांव स्थित ससुर खदेरी नदी में शाम करीब पांच बजे प्लास्टिक की बोरी में एक शव लिपटा हुआ देखा। सकते में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायअकिल पुलिस को दी। चरवा और सरायअकिल पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चायल श्यामकांत ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर छानबीन शुरू की। करीब एक सप्ताह पुराने शव पर चोट के कोई निशान नहीं थे।

शव में कपड़े के नाम पर मात्र एक लाल रंग की लंगोट ही थी। युवक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव से कुछ दूरी पर ही फूल-माला भी मिले हैं। ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की आशंका जाहिर की है। लेकिन पुलिस इसे हत्या नहीं मान रही है। सीओ चायल ने बताया कि यह शव नदी में प्रवाहित किया हुआ प्रतीत हो रहा है। शव के पास से मिली माला-फूल से स्थिति संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त के लिए टीमें लगाई जा रही है। जल्द ही शव के बारे में पता लगा लिया जाएगा।

सिर कटी लाश की नहीं हो पाई शिनाख्त
चरवा कोतवाली के घूरी गांव स्थित ससुर खदेरी नदी में दो माह पहले मिली महिला की सिर कटी लाश को लेकर पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई थी कि मंगलवार शाम को चंद कदम दूर स्थित बैरगांव में इसी नदी में मिला युवक का शव पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। दो महीने के अंदर एक ही क्षेत्र में दो अलग अलग शव मिलने से लोग दहशत में हैं।

The young man gave his life by hanging on the tree- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें