फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा के बाशिंदों ने आधी आबादी पर नहीं किया भरोसा

विज्ञापन
The residents of Doaba did not trust half the population
विज्ञापन
देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली दुर्गा भाभी के जिले से कोई महिला अब तक विधायक नहीं बन सकी। कुछ राजनीतिक दलों ने महिला प्रत्याशी तो उतारे, लेकिन जनता ने उन्हें मौका नहीं दिया। फिलहाल, इस चुनाव में भी प्रमुख दलों ने चार महिलाओं को टिकट दिया है।
विज्ञापन

आजादी के बाद से अब तक जिले में अब 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 11,84,376 वोटरों वाले जिले में 6,30,567 पुरुष व 5,53797 महिला मतदाता हैं। जिले में सिराथू, मंझनपुर व चायल विधानसभा क्षेत्र हैं। अब तक हुए चुनावों में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों ने महिलाओं को चुनावी समर में उतारने में कंजूसी बरती।
लेकिन जब कभी सियासी दलों ने महिलाओं को टिकट दिए भी तो जिले की जनता ने उन पर भरोसा नहीं जताया। आजादी के बाद से अब तक तीनों सीटों से विभिन्न राजनीतिक दलों एवं निर्दलीय के तौर पर 12 महिलाएं विधानसभा का चुनाव लड़ चुकीं हैं। लेकिन एक बार को छोड़कर कभी उप विजेता भी नहीं बन सकीं।
विज्ञापन

चायल विधानसभा में 1962 का चुनाव नन्हू लाल चौधरी जीते थे। नन्हू लाल को 17,508 मत मिले थे। जबकि दूसरे स्थान पर कमल कुमारी गोइंदी उप विजेता रहीं। गोइंदी को 12,922 मत मिले थे। 2007 के चुनाव में मंझनपुर से भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी तीसरे नंबर पर रहीं।
सपा, बसपा, अद व कांग्रेस ने एक-एक महिला को बनाया प्रत्याशी
इस बार के विधानसभा के चुनाव में तीनों सीटों पर चार राजनीतिक दलों ने महिला उम्मीदवारों को चुनावी समर में उतारा है। मंझनपुर विधानसभा से बसपा से नीतू कनौजिया, चायल में सपा से पूजा पाल, सिराथू में सपा-अपना दल (के) से पल्लवी पटेल व कांग्रेस से सीमा देवी चुनाव मैदान में हैं। जबकि , भाजपा ने एक भी टिकट महिलाओं को नहीं दिया।
विज्ञापन

अब तक चुनाव लड़ने वाली महिलाएं
प्रत्याशी- विधानसभा क्षेत्र- वर्ष- पार्टी- स्थान
कमल कुमारी गोइंदी- चायल 1962 -आईएमसी -दूसरे स्थान
राधा देवी भारतीय-चायल 1977 -आईएनडी-नवें स्थान
चुन्नी देवी चायल- 1989 आईएनडी-11 वें स्थान
लक्ष्मी प्रभा राकेश मंझनपुर -1996 आईएनडी चौथे स्थान
पुष्पा देवी- चायल- 2002 बीजेपी-तीसरे स्थान
बेला देवी मंझनपुर -2002 आरटीकेपी-पांचवें स्थान
सुमित्रा देवी मंझनपुर- 2002 आईएनडी-सातवें स्थान
रेखा देवी सिराथू; 2002 -बीजेपी चौथे स्थान
लक्ष्मी देवी चायल- 2007 एलजेपी- आठवें स्थान
फूलमती चायल-2007- यूपीयूडीएफ नवें स्थान
पुष्पा देवी मंझनपुर-2007-बीजेपी-तीसरे स्थान
संगीता सिराथू-2017 एसजेपी- नवें स्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें