फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर वृद्ध ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
गौसपुर टिकरी गांव में छोटेलाल रैदास की फांसी से मौत के बाद गमजदा परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के गौसपुर टिकरी में शनिवार सुबह एक वृद्ध का शव फांसी पर लटकता मिला। वृद्ध जिस चारपाई पर सोया था, उसी की रस्सी से उसने फांसी लगाई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गौसपुर टिकरी गांव निवासी छोटेलाल (72) शुक्रवार को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह छोटेलाल काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों को आशंका हुई। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा छोटेलाल का शव धन्नी में रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
इसकी जानकारी पर सदर कोतवाली के टेवां चौकी प्रभारी अरुण मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है कि मृतक के बेटे ने लिखकर दिया है कि छोटेलाल की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। उसका इलाज कराया जा रहा था। माना जा रहा है कि बीमारी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें