फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीच-बचाव करने पहुंचे अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा

Thu, 21 Aug 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के फैजीपुर चौराहे पर मंगलवार की शाम हुई मारपीट की घटना में झगड़े को शांत कराने पहुंचे अधेड़ की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन




बसोहनी गांव निवासी 55 वर्षीय सुंदर लाल पुत्र महादेव कोरी खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार की शाम उनका भतीजा पप्पू किसी काम से फैजीपुर चौराहे पर गया था। वहीं गांव के ही एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हो गया। जानकारी पर पहुंच सुंदर लाल बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष ने सुंदर लाल को भी निशाना बना लिया और लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।



अधमरे हाल में परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचा नहीं सके। घटना की खबर गांव तक पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी परिजनों से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



मंझनपुर इंस्पेक्टर को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।- राजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें