फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News : प्रेम-प्रसंग में धारदार हथियार से युवक की हत्या, घर बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

Wed, 20 Aug 2025 01:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी

सार

चरवा कोतवाली के रतगहा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक के परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
अंकुल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरवा कोतवाली के रतगहा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद युवक के परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रतगहा गांव निवासी अंकुल (20) पुत्र राकेश कुमार का गांव के ही एक परिवार से करीबी संबंध थे। इस कारण अंकुल का उस परिवार में आना-जाना था। इसी दौरान परिवार के लोगों को पता चला कि युवक का उस परिवार की बेटी से प्रेम संबंध है।

युवक के परिजनों पुलिस को बताया कि इससे नाराज किशोरी के परिजन मंगलवार रात करीब 10 बजे अंकुल को बुलाकर अपने घर ले गए। वहां परिवार के लोगों ने धारदार हथियार से युवक के सिर, गर्दन, पेट व कमर पर कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


परिजन गंभीर हालत में युवक को सीएचसी ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें