फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सर्दी और कोहरे की मार...रेल और सड़क यातायात प्रभावित

Thu, 25 Dec 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कोहरे में सड़क पर जाता बाइक सवार- संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले में घने कोहरे की मार से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बुधवार सुबह से ही जिले के अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। इसका सीधा असर रेल और सड़क यातायात पर देखने को मिला। सिराथू और भरवारी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। कई ट्रेनें देरी से चलीं जबकि कुछ के समय में लगातार बदलाव की सूचना मिलती रही।
विज्ञापन

कोहरे के कारण रेलवे ट्रैक पर सिग्नल साफ दिखाई न देने से ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी गई है। इससे यात्रियों को सर्दी में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क मार्ग पर भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला मार्गों पर वाहन बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। कई स्थानों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई।

कोहरे की वजह से प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश कर दिया है। नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, फॉग लाइट और इंडिकेटर का प्रयोग करने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक कोहरे का असर रहने की संभावना है जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन



कोहरे की वजह से नहीं मिला सिग्नल, 25 मिनट लूप लाइन पर खड़ी रही संगम एक्सप्रेस


घने कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। बुधवार को मेरठ सिटी से सूबेदारगंज प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस तीन घंटे 25 मिनट देरी से सिराथू स्टेशन पहुंची। सिग्नल न मिलने के कारण यह ट्रेन 25 मिनट तक लूप लाइन पर खड़ी रही।

दिल्ली आनंद विहार से रीवा जाने वाली रीवा एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची और सिग्नल न मिलने पर 11 मिनट तक खड़ी रही। इसके अलावा कानपुर से चलने वाली इंटरसिटी, गोरखपुर से अनवरगंज जाने वाली चौरी-चौरा, प्रयागराज कानपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के सिराथू स्टेशन पर चार से पांच ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से लगभग डेढ़ हजार यात्री प्रतिदिन दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर का सफर करते हैं। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने ट्रेनों और बसों की रफ्तार को रोक दी है। वहीं, सिराथू रेलवे स्टेशन पर अलाव के लिए व्यापक इंतजाम न होने के साथ सार्वजनिक शौचालय में गंदगी फैली रहती है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। इसके अलावा महिला यात्री प्रतीक्षालय में ताला बंद रहने से समस्या हो रही है।
मंगलवार की रात से घना कोहरा होने के चलते सुबह चार बजकर 53 मिनट पर आने वाली रीवा एक्सप्रेस 11 बजकर 42 मिनट पर पहुंची। सिग्नल न मिलने के चलते 11 मिनट तक ट्रेन लूप लाइन पर खड़ी रही। संगम एक्सप्रेस सुबह 6:23 के बजाय 9:48 बजे स्टेशन पर पहुंची। लाइन प्रभावित होने के चलते 25 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। सुबह 8:50 पर आने वाली इंटरसिटी 11:30 पर पहुंची और आठ मिनट तक खड़ी रही।
वहीं, प्रयागराज की ओर से आने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस निर्धारित समय से 4:30 घंटे देरी से पहुंची। मेमू पैसेंजर तीन घंटे 26 मिनट लेट रही। कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के सैनी बस स्टेशन पर लीडर रोड, सिविल लाइंस, किदवई नगर, विकास नगर, आगरा, चारबाग लखनऊ, फजलगंज डिपो की बसें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं।

चौरी-चौरा ढाई घंटे, सिक्किम महानंदा डेढ़ घंटे तो संगम साढ़े तीन घंटे रही लेट

भरवारी। शीतलहर के साथ घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कड़ाके की ठंड और कम दृश्यता के कारण बुधवार को भरवारी रेलवे स्टेशन से गुजरने वालीं कई प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट रहीं जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे आने वाली 15004 चौरी-चौरा एक्सप्रेस 11:23 बजे यानी दो घंटे 23 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, 15483 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे 39 मिनट और 14164 संगम एक्सप्रेस तीन घंटे 42 मिनट की देरी से स्टेशन पर आईं। इसके अलावा 22442 चित्रकूट कर्वी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी करीब ढाई घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक डीएन ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित है। संवाद

कोहरे में सड़क पर जाता बाइक सवार- संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें