फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाती की मौत का सदमा नहीं सह पाए नाना, हृदय गति रुकने से मौत

Fri, 26 Dec 2025 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंगलवार को कमालपुर गांव में 2 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद सदमे में नाना क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में दो वर्षीय नाती की आकस्मिक मौत के सदमे में नाना की भी तीसरे दिन हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस दोहरी त्रासदी से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिजनों व गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

मो. शरीफ उर्फ मुन्ना (57) मूलरूप से फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के अमाव गांव के रहने वाले थे। मो. शरीफ की पुत्री की शादी कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के सुन्नू सलमानी से हुई है। मंगलवार शाम शरीफ के दो वर्षीय नाती अदियान उर्फ शाहिद की घर के सामने स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।
घटना की सूचना पर मो. शरीफ नाती के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि सुपुर्द-ए-खाक के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। वह नाती की मौत को लेकर बेहद व्यथित और गुमसुम थे। बृहस्पतिवार दोपहर अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मो. शरीफ की दो पुत्रियां हैं जिनमें से एक कमालपुर में जबकि दूसरी मुंबई में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें