फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी बोले, बचपन से ही बच्चों को संस्कार देने की जरूरत

विज्ञापन
The District Magistrate said, Children need to be cremated since childhood - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बचपन से ही बच्चों को संस्कार देने की जरूरत
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के अंबावा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में महिला सम्मान कक्षा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता है। बच्चों की हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान किया जाए। लड़कों और लड़कियों में भेदभाव नहीं होने दें। ये बातें बुधवार को जिलाधिकारी डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सदर ब्लॉक के अंबावा गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में महिला सम्मान कक्षा के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्त्रस्म में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में प्रत्येक बुधवार को सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक महिला सम्मान कक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बच्चे आपस में महिला सम्मान विषय पर चर्चा करेंगे। बच्चों को महिलाओं का सम्मान करने की आदत डालने, लड़कियां खुद कैसे अपना बचाव करें, लड़कों को लड़कियों का किसी भी तरह से अपमान नहीं करने के साथ ही बच्चों के अंदर अच्छे संस्कार पैदा करने को लेकर परिचर्चा की जाएगी। इसकी प्रेरणास्त्रोत आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं डीएम की पत्नी अंकिता राज ने कहा कि माता-पिता एवं शिक्षक बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार दें। उनसे कोई भी बात नहीं छिपाई जाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी इंद्रसेन सिंह, बीएसए स्वराजभूषण त्रिपाठी, एबीएसए अविनाश सिंह एवं अध्यापिकाओं सहित अन्य लोगों ने भी महिला सम्मान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें