फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली के खंभे से टकराए बाइक सवार, चचेरे भाइयों की मौत

Wed, 01 Mar 2023 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र में टांडा के पास मंगलवार की देर शाम बाइक सवार चचेरे भाई एक बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना के कोड़ारा पर गांव निवासी विवेक (16) पुत्र नरेश मंगलवार की देर शाम अपने दादा मुन्ना के बेटे शनि के साथ बाइक से हथगांव जा रहे थे। अजुहा-गौती मार्ग पर टांडा गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक के खंभे से टकराने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे। लोगों ने 102 नंबर पर एबुंलेंस और डायल-112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। जब तक एबुंलेंस आती तब तक घायल विवेक की मौके पर ही सांसें थम गईं।
विज्ञापन

वहीं गंभीर रूप से घायल शनि को एबुंलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। डायल-112 पुलिस के साथ अजुहा चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें